दर्दनाक : कुल्लू-मनाली हाईवे पर ब्यास में गिरी बाइक, हादसे में बाइक सवार की मौत

कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड  के समीप गुरुवार रात एक बाइक ब्यास नदी में गिर गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई

Apr 6, 2024 - 14:07
 0  94
दर्दनाक : कुल्लू-मनाली हाईवे पर ब्यास में गिरी बाइक, हादसे में बाइक सवार की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    06-04-2024

कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड  के समीप गुरुवार रात एक बाइक ब्यास नदी में गिर गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार मध्य रात्रि दीपक ठाकुर(30) पुत्र सतीश कुमार गांव बेरी डाकघर भपराल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर वोल्वो बस स्टैंड के समीप अचानक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और ब्यास में पत्थरों के बीच गिर गया। 

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे मनाली अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow