हिमाचल प्रदेश में सभी 7990 बूथों पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस  : डॉ बिंदल 

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज पूरे देशभर में हर बूथ पर मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सभी 7990 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Apr 6, 2024 - 13:52
 0  10
हिमाचल प्रदेश में सभी 7990 बूथों पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस  : डॉ बिंदल 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   06-04-2024
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज पूरे देशभर में हर बूथ पर मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सभी 7990 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र, अपने सांस्कृतिक मूल्यों पर चलने वाला राष्ट्र और देश के हर व्यक्ति, विशेषकर अंतिम पायदन पर बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है। 
1980 से लेकर 2024 तक 44 वर्ष के इस सफर में बहुत बड़ी उपलब्धियां पार्टी ने हासिल की। कभी 2 सांसदों वाली पार्टी आज 303 सांसदो तक पहुंची और इस वर्ष 370 सांसदों वाली पार्टी बनने जा रही है। 20 राज्यों में सरकारे बनाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को पूरा करने में पार्टी जुटी हुई है। 44 वर्ष के इस सफर में सदस्यता के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा बनी है जिसके नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को ख्याति दिलाई है। 
भाजपा ने जहां 500 वर्ष के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, धारा 370 हटाने का लक्ष्य प्राप्त किया वहीं देश की आजादी के लिए लड़ने वाले महान वीरों के बलिदानों को जन समाज में प्रदर्शित किया। 
कांग्रेस पार्टी जो भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी जिस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने का सारा श्रेय अपने सिर पर लिया, 450 से ज्यादा सांसदों वाली पार्टी 40 सांसदों पर पहुंच गई और 2024 में इससे भी नीचे जाने वाली है।  
1947 में देश का विभाजन नेहरू जी की सबसे बड़ी देन है। स्व0 मोहन दास कर्मचंद गांधी जी ने कहा कि देश का विभाजन मेरी लाश पर होगा परन्तु नेहरू जी ने रातों-रात उनको तैयार कर लिया और धर्म के आधार पर देश का विभाजन हो गया।  
1948 में पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला किया। नहेरू जी ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बजाए कश्मीर को पाकिस्तान के हवाले कर दिया और भारत का मुकुट मणी आज भी भारत के लिए नासूर बना है। विगत 70 वर्षों में 60 हजार से ज्यादा सैनिक कश्मीर घाटी में शहीद हो गए, एक लाख हिन्दुओं का पलायन हो गया और सामरिक दृष्टि से भारत के सिर पर आकर बैठ गया। 
नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लोगों को सदा ही झूठे नारे, झूठे प्रलोभन, झूठे आश्वासन देकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने नारा लगाया कि मैं 100 दिन में गरीबी दूर करूंगी। 400 सीटें लेकर सत्ता में आई और गरीबों को भूल गई। फिर नारा लगाया कि मैं 100 दिन में महंगाई खत्म कर दूंगी, फिर सत्ता में आई और महंगाई को 10 गुना बढ़ाया। 
भ्रष्टाचार की सरगना कांग्रेस पार्टी बनी और हर स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेवार है। समय-समय पर कांग्रेस के अच्छे नेता नेहरू-गांधी परिवार को छोड़कर अपनी पार्टियां बनाते रहे। कांग्रेस ।ए ठए ब्ए क् करके अनेक कांग्रेस बनी परन्तु गांधी कांग्रेस ने स्वार्थपरता की सभी सीमाएं लांघ दी।
आज फिर 2024 के चुनावों के दृष्टिगत झूठ की गारंटियों का पिटारा लेकर जनता के बीच में आ गए। 100 दिन में महंगाई कम करने वाले, 100 दिन में गरीबी हटाने वाले, पहली कैबिनेट में 22 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देने वाले, पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने वाले आज फिर झूठ की गारंटियांे का पिटारा लेकर आए। डाॅ बिन्दल ने कहा कि अब ये झूठी की गारंटियां, झूठे वायदे जनता की अदालत में नहीं चलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow