राजगढ़ : आगजनी की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, घटना में लाखों का नुकसान

Apr 6, 2024 - 14:09
 0  15
राजगढ़ : आगजनी की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, घटना में लाखों का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़   06-04-2024

राजगढ़ के साथ लगती टिक्कर पंचायत के लहारब गांव में सतेंद्र ठाकुर पुत्र इंद्र सिंह नामक व्यक्ति का दोमंजिला मकान आग लगने से पूरी तरह से राख हो गया। सतेंद्र ठाकुर का मकान जलने से घर में रखे गहनों सहित सारा सामान भी राख हो गया और पूरे नुकसान का आकलन 61 लाख के लगभग बताया जा रहा है। 

सतेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे कुछ आवाजें सुनाई दी और जब उन्होंने उपर वाली मंजिल में जाकर देखा तो धुआं ही धुआं था। उन्होंने तुरंत परिजनों को उठाया और पड़ोस के लोगों को भी आग लगने की सूचना दी। लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि काबू नहीं पाया जा सका ।

अग्निकांड में सतेंद्र ठाकुर के पास पहने हुए वस्त्रों के अतिरिक्त कुछ नहीं नहीं बचा है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर व तहसीलदार राजगढ़ उमेद शर्मा ने बताया कि इस आगजनी में 61 लाख के नुकसान का आकलन किया है। पीडि़त परिवार 25 हजार की फौरी राशि दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow