महाराजा उदय प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर , बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान 

ऐतिहासिक शहर नाहन स्तिथ शाही महल में सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश के दत्तक पुत्र स्वर्गीय महाराजा उदय प्रकाश की स्मृति में उनकी 69वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने रक्तदान किया

Sep 2, 2023 - 20:13
 0  11
महाराजा उदय प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर , बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-09-2023
ऐतिहासिक शहर नाहन स्तिथ शाही महल में सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश के दत्तक पुत्र स्वर्गीय महाराजा उदय प्रकाश की स्मृति में उनकी 69वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने रक्तदान किया। 
मीडिया से बात करते हुए स्वर्गीय उदय प्रकाश की पत्नी राजमाता दुर्गा कुमारी व राजकुमारी दिव्यश्री ने बताया कि महाराजा उदय प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है और हर वर्ष कोई ना कोई कार्यक्रम हमेशा ही उनकी समिति में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराज खुद सामाजिक कार्यों में बेहद रूचि रखते थे और लोगों को भी सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करते थे। 
उन्होंने रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने के लिए देशवासियों का भी आभार जताया। इस शिविर का आयोजन समाजसेवी एवं निदेशक निर्मल हेल्थ सर्विस डा. सुरेश कुमार सबलोक की देखरेख में हुआ। ड्रॉप ऑफ होप , आस्था वेलफेयर सोसायटी एवं नाहन शहर की महिलाओं ने भी इस शिविर में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow