मुख्यमंत्री से बात कर जल्द सिविल अस्पताल पांवटा में होंगी रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति : किरनेश जंग

पावंटा सिविल अस्पताल की जर्जर हालत से हर कोई रूबरू है। यह अस्पताल सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल में कई पद खाली चल रहे है। फिलहाल पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने कहा की रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति कों लेकर मुख्यमंत्री से बात कर जल्दी ही नियुक्ति की जाएगी

Jun 10, 2024 - 16:05
 0  6
मुख्यमंत्री से बात कर जल्द सिविल अस्पताल पांवटा में होंगी रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति : किरनेश जंग

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    10-06-2024

पावंटा सिविल अस्पताल की जर्जर हालत से हर कोई रूबरू है। यह अस्पताल सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल में कई पद खाली चल रहे है। फिलहाल पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने कहा की रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति कों लेकर मुख्यमंत्री से बात कर जल्दी ही नियुक्ति की जाएगी। 

पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की मुख्यमंत्री से बात कर जल्दी ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी जाएगी। फिलहाल बाहर अल्ट्रासॉउन्ड हो रहे है। जिनके दाम सात से आठ सौ रुपए तक फिक्स किये गए है। 

फिलहाल निजी क्लिनिक पर चिकित्सक मनमाने दाम वसूल रहे है। जिसके कारण दूर -सुदूर से आने वाली ग्रामीण महिलाओं कों महंगे दाम पर अल्ट्रासॉउन्ड करवाने पड़ रहे है और निजी क्लिनिक मालिक खूब चांदी कूट रहे है। 

किरनेश जंग ने बताया की जल्दी की निजी क्लिनिक मालिकों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। क्योंकी उनके भी दाम तय हुए की इतने दामों में अल्ट्रासॉउन्ड किया जाएगा.लेकिन फिर भी कई क्लिनिक और मनमानी हो रही है। उनके संज्ञान में यह मामला है। इस पर कार्यवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow