नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने पर हिमाचल भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिमला के सीटीओ में पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया

Jun 10, 2024 - 15:58
 0  4
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-06-2024

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने पर हिमाचल भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिमला के सीटीओ में पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पंडित जवाहरलाल नेहरु के बाद नरेंद्र मोदी देश के तीसरी प्रधानमन्त्री बने हैं ऐसे में देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

शिमला भाजपा मंडल ने भी रविवार शाम को नरेंद्र मोदी के पीएम की शपथ लेने पर जश्न मनाया।इस मौके पर शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद ने कहा कि आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक पल हैं। 

हिमाचल ने भी भाजपा को चारों लोकसभा सीट जीताकर पीएम मोदी के हाथ मज़बूत किए हैं। जेपी नड्डा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow