राज्यपाल ने देवराज शर्मा को लोकसेवा आयोग के पद एवम गोपनीयता की दिलाई शपथ

देवराज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला

Jan 27, 2024 - 13:19
Jan 27, 2024 - 13:33
 0  76
राज्यपाल ने देवराज शर्मा को लोकसेवा आयोग के पद एवम गोपनीयता की दिलाई शपथ

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-01-2024

देवराज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद देवराज शर्मा ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से ऊपर उठे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। 

उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ सहयोगियों के सहयोग से पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईजी पीटीएम, टीएम देवराज शर्मा को राज्य लोकसेवा आयोग में सदस्य नियुक्त किया है।  

शिमला के उपनगर संजौली के निवासी देवराज शर्मा को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक भी मिल चुका है। देवराज शर्मा को 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक नियुक्ति दी गई है। डॉ. रचना गुप्ता का सेवाकाल पूरा होने के बाद से आयोग में सदस्य का एक पद रिक्त था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow