एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगई है। पुलिस ने डैकबा में एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Jan 27, 2024 - 12:16
 0  168
एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली     27-01-2024

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगई है। पुलिस ने डैकबा में एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 

चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान चरणो राम पुत्र त्रिलोचन निवासी शिल्परी भरमौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर की टीम को बड़ी सफलता लगई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow