डीआईजी मुकेश कुमार ने पूरी की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मेजर मैराथन 128वीं बोस्टन 

सशस्त्र सीमा बल एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी के उपमहानिरीक्षक मुकेश कुमार ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मेजर मैराथन 128वीं बोस्टन पूरी की। यह शिकागो मैराथन के बाद उनकी दूसरी विश्व मेजर मैराथन थी। मुकेश कुमार ने शिकागो मैराथन पिछले वर्ष 2023 अक्टूबर माह में पूर्ण की थी। 

Apr 18, 2024 - 10:55
 0  20
डीआईजी मुकेश कुमार ने पूरी की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मेजर मैराथन 128वीं बोस्टन 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  18-04-2024

सशस्त्र सीमा बल एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी के उपमहानिरीक्षक मुकेश कुमार ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मेजर मैराथन 128वीं बोस्टन पूरी की। यह शिकागो मैराथन के बाद उनकी दूसरी विश्व मेजर मैराथन थी। मुकेश कुमार ने शिकागो मैराथन पिछले वर्ष 2023 अक्टूबर माह में पूर्ण की थी। 
उन्होंने वर्ष 2023 में होने वाली बोस्टन मैराथन के लिए वर्ष 2022 में क्वालीफाई किया था , लेकिन दुर्भाग्य से मैराथन से ठीक पहले उन्हें फ्रैक्चर हो गया। 128वें बोस्टन मेजर मैराथन के लिए मुकेश कुमार ने सितंबर  2023 में दोबारा क्वालीफाई किया और आज इस मैराथन को सफलतापूर्वक संपूर्ण किया। मुकेश कुमार ने बताया कि इस मैराथन का कोर्स अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण था लेकिन हार्ट ब्रेक हिल को पार करने के बाद उन्होंने सहज महसूस किया और इस मैराथन को संपन्न किया। 
इस उपलब्धि के साथ वह देश के एकमात्र पुलिस अधिकारी बन गए जिन्होंने दो स्टार अर्जित किए। उन्होंने बताया कि इस दौड़ को वह स्वर्गीय किप्टम केल्विन को समर्पित करना चाहते हैं, जिनके साथ वह पहले शिकागो मैराथन में भाग ले चुके हैं। किप्टम केल्विन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था , लेकिन फरवरी 2024 में असमय उनका स्वर्गवास हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow