रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल राममय, नाहन में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित   

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश प्रदेश में लोगों में उत्साह देखने को मिला। सिरमौर जिला मुख्यालय में आज विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए

Jan 22, 2024 - 18:52
 0  10
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल राममय, नाहन में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित   

सांसद सुरेश कश्यप और बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी की शिरकत

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    22-01-2024
 
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश प्रदेश में लोगों में उत्साह देखने को मिला। सिरमौर जिला मुख्यालय में आज विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। नाहन स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिरकत की। 

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और भगवान राम का भजनों के माध्यम से गुणवान किया इस दौरान लोगों ने धर्मनगरी अयोध्या से रामलला की प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी देखा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि 500 सालों के बाद वह दिन आया है जब भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो रहे हैं उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज इस बात की साक्षी बनी और देश में दीपावली मनाने का अवसर आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सैकड़ो सालों के इतिहास के अंदर यह पहला दिन आया है जब 500 सालों के संघर्ष के बाद राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा उनके जन्म स्थान पर अयोध्या राम मंदिर में हो रही है। उन्होंने कहा कि आज श्री राम को अपना स्थान प्राप्त हुआ है। 

जिसके लिए पूरा देश बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए संकल्प लिया और आज उसे पूरा कर दिखाया है। बिंदल ने कहा कि आने वाले 10 सालों में अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी आध्यात्मिक नगरी बनने वाली है जहां भारत की संस्कृति और भारत के आध्यात्मिक और भारत के ज्ञान की एक बार दुनिया के अंदर विख्यात करने का स्थान अयोध्या नगरी बनेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow