हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलायें : एल.आर. वर्मा

समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है ताकि वह सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर सके

Mar 8, 2024 - 13:21
 0  5
हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलायें : एल.आर. वर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   08-03-2024

समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है ताकि वह सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर सके।
  
एल. आर. वर्मा ने कहा कि महिला प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है जो की गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी एक समान है तथा हम सभी को लिंग भेद को समाज से हटाने के लिए अपनी मानसिकता को बदलना है।
  
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिरमौर माधवी सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी बालिका या महिला को उत्पीड़न होने पर अपने अधिकारों की जानकारी व न्याय के लिए कोर्ट में आना चाहिए। यदि किसी बालिका का उत्पीडन होता है वह अपने अध्यापक, माता-पिता या पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती है या वह बालिका या महिला कोर्ट आ सकती है। 

पीड़ित को निशुल्क सहायता व परामर्श प्रदान किया जाता है व पीड़ित कानूनी सहायता के लिए फोन नंबर 15100 पर भी कॉल कर सकतीं है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

नाहन शहरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर समूह गान प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त डाइट के छात्र-छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया एवं महिला सुरक्षा विषय पर लघु नाटिका तथा नाटी भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेक्टा सहित महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow