राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति का माध्यम है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा में ढलियारा स्थित ठाकुर डिग्री कॉलेज में आयोजित अमृत कलश यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर  अनुराग ठाकुर के साथ अमृत कलश यात्रा में शामिल होने भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद

Oct 22, 2023 - 19:57
 0  29
राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति का माध्यम है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम : अनुराग ठाकुर
राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति का माध्यम है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम : अनुराग ठाकुर
यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  22-10-2023

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा में ढलियारा स्थित ठाकुर डिग्री कॉलेज में आयोजित अमृत कलश यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर  अनुराग ठाकुर के साथ अमृत कलश यात्रा में शामिल होने भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान श्री ठाकुर ढलियारा स्थित डीपीएस स्कूल के बच्चों से भी मिले और उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ को मनाने हेतु शुरू किया गया आजादी का अमृत महोत्सव बेहद धूमधाम से मनाया गया। 
पिछले दो वर्षों में पूरे देश में लाखों कार्यक्रम हुए जिनमें करोड़ों लोगों की भागीदारी हुई। उन्होंने कहा कि उन्हीं कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम हर घर तिरंगा भी था। आपको यह जानकर बहुत प्रसन्नता होगी कि जम्मू कश्मीर जहां कांग्रेस के शासनकाल में तिरंगे का अपमान हुआ करता था वहां भी आज लाल चौक से लेकर हर गली मोहल्ले में शान से तिरंगा लहराया जाता है। यह मोदी जी की सरकार ही है जिसने जम्मू कश्मीर से सदा सदा के लिए धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर दिया। ठाकुर ने आगे हाल ही में कैबिनेट द्वारा पारित माई भारत यानि मेरा युवा भारत नाम के ऑटोनॉमस संगठन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आवाहन किया है। 
इसके लिए हमें स्वयंसेवकों की एक टीम बनानी होगी जो प्रत्येक फील्ड में सेवा भाव और समर्पण के साथ कार्य कर सकें। इसके लिए हम माई भारत नाम का एक ऑटोनॉमस संगठन बनाने जा रहे हैं। प्लेटफार्म से हमारे युवा डिजिटल माध्यम से जुड़ सकते हैं। इस संगठन के माध्यम से युवाओं को अलग-अलग कार्यक्रमों से जोड़ कर उनका क्षमता निर्माण किया जाएगा। स्किल में लीडरशिप स्किल्स, प्रोग्रामेटिक स्किल, लाइफ स्किल्स दिए जायेंगे। 31 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्लेटफार्म का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद देश के करोड़ों युवाओं को इस प्लेटफार्म से जोड़ने का लक्ष्य है। 15 से 29 साल के युवाओं को जोड़ने हेतु हम पूरे देश के स्कूल- कॉलेज में अभियान चलाएंगे। ठाकुर ने युवाओं से कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कई क्षेत्रों में हम आज वर्ल्ड लीडर हैं। चाहे वह स्टार्टअप से लेकर स्पेस हो या साइंस से लेकर स्पोर्ट्स, हमारे युवा चारों ओर अपना परचम लहरा रहे हैं। 
उन्होंने कहा आज देश में 10,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब कार्यरत हैं। हमने रिकॉर्ड टाइम में दो स्वदेशी कोविड वैक्सीन बनाई। आज हमारा यूपीआई ग्लोबल होने जा रहा है। स्पेस में दुनिया का कोई देश जो नहीं कर पाया वह भारत ने किया। हम चंद्रमा के साउथ पोल के समीप जाने वाले न सिर्फ पहले देश बने बल्कि हमने जहां हमारा चंद्रयान उतरा उस पॉइंट का नाम शिव शक्ति पॉइंट भी रखा। ठाकुर ने आगे कहा आज हमारा भारत सबसे ज्यादा फोन आयात करने वाले देश से ऊपर उठकर दूसरा सबसे ज्यादा फोन बनाने वाला देश बन गया है। और यह बदलाव मात्र 5 वर्षों में हुआ। ऑटोमोबाइल बनाने में हम दुनिया में नंबर तीन है। 
हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और जल्द चौथी और तीसरी भी बनेंगे। जेनेरिक दवाओं का सबसे ज्यादा निर्माण भारत में होता है। स्टील बनाने में हम नंबर दो हैं। दुग्ध उत्पादन में भी हम नंबर एक हैं। आज भारत तेजी से रक्षा उत्पादों के निर्माण में तरक्की कर रहा है। बड़े-बड़े जहाज से लेकर एके-47 और इंसास राइफल हो या बुलेट प्रूफ जैकेट से लेकर बोइंग विमान, सभी हम भारत में बना रहे हैं या बनाएंगे। इस वर्ष हमने 1 लाख करोड़ से ज्यादा के रक्षा उत्पाद देश के अंदर बनाए हैं। आज युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। बस जरूरत है पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow