चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार , पहले भी कई पुलिस थानों में महिला के खिलाफ दर्ज हैं मामले 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला के घर से नशे की खेप बरामद की है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिला के डमटाल पुलिस को सूचना मिली थी की छन्नी बेली गांव की एक महिला लंबे समय से नशे का कारोबार करती है

Apr 21, 2024 - 19:27
 0  56
चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार , पहले भी कई पुलिस थानों में महिला के खिलाफ दर्ज हैं मामले 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  21-04-2024
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला के घर से नशे की खेप बरामद की है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिला के डमटाल पुलिस को सूचना मिली थी की छन्नी बेली गांव की एक महिला लंबे समय से नशे का कारोबार करती है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब महिला के घर में भविष्य दी और घर की तलाशी ली तो महिला के घर से 26.18 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की गई। 
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छनी बेली गांव की महिला रूबी पत्नी अजय कुमार नशे का कारोबार करती है जिसके चलते पुलिस ने घर में दबिश दी। जब पुलिस ने घर में छानबीन की तो महिला के घर से 26 .18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला शातिर अपराधी है। 
उन्होंने कहा कि उपरोक्त महिला के खिलाफ पहले से ही थाना डमटाल में एनडीपीएस के तीन मामले , जिला पठानकोट के थाना नंगल के भर में एनडीपीएस के ही दो मामले , पंजाब के गुरदासपुर के थाना ब्रह्मपुर में महिला के खिलाफ एक मामला , जबकि कांगड़ा जिला के थाना धर्मशाला में भी महिला के खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला पहले से ही दर्ज है।  
उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को शक है कि महिला किसी बड़े गिरोह के संपर्क में है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow