61 करोड़ रुपयों से दुरुस्त होगी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाएं : उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को दूसरे दिन नूरपुर और जवाली विधानसभा क्षेत्र में बरसात व भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार तथा पूर्व विधायक अजय महाजन भी उनके साथ रहे

Aug 20, 2023 - 20:04
 0  12
61 करोड़ रुपयों से दुरुस्त होगी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाएं : उपमुख्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  20-08-2023

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को दूसरे दिन नूरपुर और जवाली विधानसभा क्षेत्र में बरसात व भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार तथा पूर्व विधायक अजय महाजन भी उनके साथ रहे। इस दौरान उन्होंने नूरपुर क्षेत्र के लदोड़ी, मिंझग्रां और जवाली विधानसभा क्षेत्र के रजोल, बाड़ा में भूस्खलन के कारण जमींदोज तथा क्षतिग्रस्त हो चुके मकानों का जायजा लिया। 

उन्होंने प्रभावित परिवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भूस्खलन के कारण जो लोग भूमिहीन हो गए हैं, उन्हें राज्य सरकार भूमि आवंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेयजल योजनाओं को सुचारु बनाने के लिए जलशक्ति विभाग को 61 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। 

इसमें से 15 करोड़ रुपये कांगड़ा ज़िला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को सुचारु बनाने के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पुंदर पंचायत के भेड खड्ड गांव के पांच परिवारों, जबकि जवाली विधानसभा क्षेत्र की रजोल पंचायत के अनूही गांव के तीन तथा नियांगल पंचायत के एक परिवार को एक-एक लाख रुपए की नगद राहत राशि वितरित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow