महिला सुरक्षा पर उठे सवाल , सीएम का पुतला जलाते समय पुलिस और एबीवीपी के बीच झड़प , कई छात्र घायल 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने 23 अप्रैल को पालमपुर बस स्टैंड में हुए छात्रा पर हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पिंक पेटल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुतला जलाया गया तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा हाथापाई की गई। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं

Apr 23, 2024 - 19:38
 0  35
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल , सीएम का पुतला जलाते समय पुलिस और एबीवीपी के बीच झड़प , कई छात्र घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  23-04-2024

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने 23 अप्रैल को पालमपुर बस स्टैंड में हुए छात्रा पर हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पिंक पेटल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुतला जलाया गया तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा हाथापाई की गई। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने पालमपुर में हुई अमानवीय घटना के विरोध में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पिंक पेटल पर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था , प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामले और प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई। सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी गारंटी प्रदेश की महिलाओं को दी थी, परंतु वह सारी झूठी साबित हो रही है। 
उन्होंने कहा कि अगर बात की जाए तो पालमपुर बस स्टैंड की तो दिन दहाड़े  एक युवक ने बेख़ौफ़ होकर युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर के लहूलुहान कर  दिया ,जिसके कारण उस छात्रा को गहरी चोटें आई तथा आज वह जिंदगी और मौत की लड़ाई पीजीआई में लड़ रही है। अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि पालमपुर की देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत कष्टदायक है जो की पुलिस प्रशासन के ऊपर भी सवाल खड़े कर रही है। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके इस बयान का  विरोध करती है और  व्यवस्था परिवर्तन पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवर्तन तो नहीं हुआ बल्कि देवभूमि में महिलाएं और भी ज्यादा असुरक्षित हो गई हैं। आज देवभूमि की महिलाएं इस सरकार से पूछ रही है कि हमें ₹1500 नहीं चाहिए था इसकी बजाय हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रदेश सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow