रिकॉर्ड : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के 87 विद्यार्थियों ने एक साथ उत्तीर्ण की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड संख्या में 87 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। नेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों के लिए एक चाय पार्टी की मेजबानी करते हुए कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व और खुशी

Jul 28, 2023 - 20:00
Jul 28, 2023 - 20:14
 0  22
रिकॉर्ड : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के 87 विद्यार्थियों ने एक साथ उत्तीर्ण की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  28-07-2023
चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड संख्या में 87 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। नेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों के लिए एक चाय पार्टी की मेजबानी करते हुए कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व और खुशी की बात है। 
 
 
प्रो. चौधरी ने कहा कि लगातार कड़ी मेहनत करने और विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच गहन चर्चा करने से ही सफलता मिलती है। कुलपति ने इस वर्ष की शानदार सफलता के लिए विद्यार्थियों , शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की सराहना की। 
 
 
उन्होंने बताया कि 84 पीजी विद्यार्थियों ने एएसआरबी द्वारा आयोजित नैट-2023 उत्तीर्ण किया जबकि 3 विद्यार्थियों ने एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट उत्तीर्ण किया है। 
 
 
कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन है और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय में एक कैरियर विकास केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से बातचीत चली हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow