राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे 84 पद

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के 84 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 20, 21 और 22 सितंबर को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्र एवं सिटी सूचना स्लिप 13 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.....

Sep 10, 2023 - 15:40
 0  17
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे 84 पद

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     10-09-2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के 84 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 20, 21 और 22 सितंबर को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्र एवं सिटी सूचना स्लिप 13 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। एनआईटी में कनिष्ठ, वरिष्ठ सहायक समेत विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।

संस्थान ने पांच कैडरों में खाली पदों को भरने के लिए जून-जुलाई में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की छंटनी पूरी हो चुकी है। जो योग्यता रखते हैं, वे लिखित परीक्षा देंगे। एनआईटी में गैर शिक्षक वर्ग के पद करीब पांच साल से खाली चल रहे हैं।

पहले आवेदन के बाद लिखित परीक्षा नहीं हो पाई थी और बाद में संस्थान ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने बताया कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के कुल 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षा होगी।

एनआईटी में निजी सहायक का एक, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी के दो, साइंटिफिक अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी के दो पद,,कनिष्ठ सहायक के 12, वरिष्ठ सहायक के चार, फार्मासिस्ट का एक, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक के दो, स्टूडेंट्स एक्टीविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के दो, अधीक्षक के पद, जेई के दो, तकनीकी सहायक के 18, तकनीशियन के 22 और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाएंगे।

तकनीकी सहायक    1017  
निजी सहायक    42  
साइंटिफिक अधिकारी    70 
तकनीकी अधिकारी    279, 
कनिष्ठ सहायक    661 
वरिष्ठ सहायक    460 
कनिष्ठ अभियंता    242 
फार्मासिस्ट    76 
वरिष्ठ तकनीशियन    552 
सूचना सहायक    120 
स्पोर्ट्स सहायक    43 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow