हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार....

Sep 10, 2023 - 15:47
 0  55
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-09-2023

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम संबंधी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। गगल में 45, नगरोटा सूरियां 22, धर्मशाला 17, देहरा गोपीपुर 15, जोगिंद्रनगर और मंडी में 4-4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला व आसपास भागों में शनिवार दिन में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। जबकि रात करीब 11:00 हल्की बारिश शुरू हुई। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 21.2, भुंतर 20.5, कल्पा 11.1, धर्मशाला 18.4, ऊना 24.5, नाहन 23.2, केलांग 10.4, पालमपुर 18.5, सोलन 19.5, मनाली 16.6, कांगड़ा 20.0, मंडी 20.8, बिलासपुर 23.9, चंबा 22.8, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 14.5, कुकुमसेरी 11.6, नारकंडा 12.7, रिकांगपिओ 15.0, सेऊबाग 19.0, धौलाकुआं 25.6, बरठीं 23.5, समधो 13.1, मशोबरा 15.2, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 17.0 और देहरागोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow