लोकसभा चुनाव : हॉट सीट मंडी से कंगना रणौत विक्रमादित्य सिंह से आगे

लोकसभा चुनाव में देशभर में चर्चित सीट रही मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत आगे चल रही हैं। कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह पीछे हैं। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे

Jun 4, 2024 - 10:49
 0  64
लोकसभा चुनाव : हॉट सीट मंडी से कंगना रणौत विक्रमादित्य सिंह से आगे

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-06-2024

लोकसभा चुनाव में देशभर में चर्चित सीट रही मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत आगे चल रही हैं। कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह पीछे हैं। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे हैं। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई हैं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच माना जा रहा है।

मंडी सीट पर जीत-हार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भी परीक्षा लेगी। यहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। भाजपा में कंगना तो मात्र चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतरी हैं, लेकिन यहां जयराम ठाकुर की साख दाव पर हैं। इसी तरह कांग्रेस में राज परिवार से जुड़े विक्रमादित्य के साथ प्रदेश सरकार की साख दाव पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow