व्हाइट टीम ने रेड टीम को 2-0 से हराया , 50 प्लस महिला हॉकी खिलाडिय़ों ने मैदान में बहाया पसीना

सोलन के ठोडो मैदान में इनरव्हील क्लब सोलन ने महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर महिलाओं के हाथों में हॉकी स्टिक थामी। इस मैत्री मैच में टीम व्हाइट ने टीम रेड टीम 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। व्हाइट टीम का नेतृत्व कल्पना परमार ने किया। टीम में शीला कौशल , कमलेश , चंबा , राधा , पूजा हांडा , सरिता , सुनैना सूद व अवतार कौर शामिल थी

Jun 15, 2024 - 18:15
 0  16
व्हाइट टीम ने रेड टीम को 2-0 से हराया , 50 प्लस महिला हॉकी खिलाडिय़ों ने मैदान में बहाया पसीना

 यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  15-06-2024

सोलन के ठोडो मैदान में इनरव्हील क्लब सोलन ने महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर महिलाओं के हाथों में हॉकी स्टिक थामी। इस मैत्री मैच में टीम व्हाइट ने टीम रेड टीम 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। व्हाइट टीम का नेतृत्व कल्पना परमार ने किया। टीम में शीला कौशल , कमलेश , चंबा , राधा , पूजा हांडा , सरिता , सुनैना सूद व अवतार कौर शामिल थी। 
इसी प्रकार रेड टीम सविता शर्मा के नेतृत्व में मैदान में उतरी। टीम में मंजू रघुवंशी , कृष्णा , सीता , शारदा , श्रुति, सुनीता महाजन व सुनीता शामिल रही। टीम मैनेजर शीला कौशल और टीम कोच अनीता कुमार रही। इस मौके पर शीला कौशल ने बताया कि इस मैत्री मैच में  50 से 72 वर्ष तक की महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इससे साबित होता है कि जो व्यक्ति एक बार मैदान में उतर गया,उसकी खेल के प्रति दीवानगी कभी खत्म होगी। 
इसलिए युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। टीम व्हाइट की कैप्टन कल्पना परमार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर मैदान से अपना नाता जोड़ना चाहिए। युवा स्वस्थ होगा तो देश स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि उम्र खेल में कोई मायने नहीं रखती बस खेल के प्रति जुनून होना चाहिए। इस मौके पर सोलन की समाजसेवी व इनरव्हील क्लब की सदस्य डॉ. सविता अग्रवाल ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow