शिमला के भोंट स्कूल में वृत्त स्तरीय 7वां राष्ट्रीय पोषण आयोजित, बच्चों को दी पोषण संबंधी जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोंट में वृत्त स्तरीय 7वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रीतू शर्मा ने की

Sep 15, 2024 - 11:56
 0  14
शिमला के भोंट स्कूल में वृत्त स्तरीय 7वां राष्ट्रीय पोषण आयोजित, बच्चों को दी पोषण संबंधी जानकारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-09-2024

महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोंट में वृत्त स्तरीय 7वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रीतू शर्मा ने की। इस मौके पर विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी बच्चों व उपस्थित लोगों को दी।

अधिवक्ता चंद्रकांता ने बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे तथा पुलिस की अपराध शाखा से आए उप निरीक्षक ने क्राइम ब्रांच से संबंधित जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ भोंट तबस्सुम ने बच्चों के एचबी टेस्ट लिए तथा स्वास्थ्य संबंधी विशेषकर माहवारी के बारे में किशोरियों को जानकारी दी।

वृत पर्यवेक्षिका सांगटी कल्पना वर्मा ने बच्चों को संतुलित आहार तथा मोटे अनाज के दैनिक जीवन में उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने दैनिक आहार में दूध, दही, फल, हरी सब्जियों व दालों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि निरोग काया में भगवान का वास होता है। 

इसलिए स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग अथवा व्यायाम करना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ व निरोग बन सके। पोषण अभियान के दौरान छोटे बच्चों के अन्नप्राशन, गोद भराई व स्वस्थ बाल बालिका स्पर्धा करवाई गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow