शिमला के सुन्नी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर सड़कों पर उतरे लोग 

हिमाचल प्रदेश के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने और प्रवासियों की जांच की मांग को लेकर शिमला ग्रामीण विधानसभा के सुन्नी में शनिवार को हिंदूु संगठनों ने प्रदर्शन किया

Sep 14, 2024 - 12:58
 0  100
शिमला के सुन्नी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर सड़कों पर उतरे लोग 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-09-2024

हिमाचल प्रदेश के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने और प्रवासियों की जांच की मांग को लेकर शिमला ग्रामीण विधानसभा के सुन्नी में शनिवार को हिंदूु संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदेश में बाजार दो से तीन घंटे के लिए बंद रहे। 

कई जगह प्रदर्शन भी हुए। सुन्नी बाजार में प्रदर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। बाहरी लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग बाजार में रैली निकालकर आगे बढ़े। 

प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। रैली सुन्नी चौक पर पहुंचने के बाद हिंदू संगठनों के नेताओं ने यहां लोगों को संबांधित किया। संजौली में लोगों पर हुए लाठीचार्ज पर अपना विरोध जताया। साथ ही संजौली प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग उठाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow