शिमला में गणतंत्र दिवस परेड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ी लेगी हिस्सा 

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड में भारत  स्काउट्स  एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश की टुकड़ी भाग लेगी

Jan 23, 2024 - 13:49
 0  6
शिमला में गणतंत्र दिवस परेड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ी लेगी हिस्सा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      23-01-2024

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड में भारत  स्काउट्स  एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश की टुकड़ी भाग लेगी। 

स्काउट्स एवं गाइड्स प्रदेश के राज्य सचिव डॉ राज कुमार ने बताया कि इस परेड में भाग लेने के लिए बीते वर्ष नवंबर माह में चयन प्रक्रिया रखी गई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के 27 महाविद्यालयों के 140 रोवर्स तथा रेंजर्स ने भाग लिया था। जिसमें से 31 रोवर्स तथा 31 रेंजर्स का चयन किया गया जोकि गणतंत्र की परेड में भाग ले रहे हैं।

उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में 20 जनवरी से शिविर लगाया गया है। जिसमें सभी रोवर्स तथा रेंजर्स भाग ले रहे हैं। इस शिविर में रोवर्स व रेंजर्स की तैयारी के लिए 11 स्टाफ तथा 11 सर्विस रोवर्स रेंजर्स को तैनात किया गया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow