शिमला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का धरना प्रदर्शन शिमला में नौवे दिन भी जारी है। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ बैकलॉग भर्तियों की त्रुटियों के चलते एकमुश्त भर्ती की मांग कर रहा है। इस मांग को जब तक  नहीं माना जाता है तब तक यह धरना जारी रखा जाएगा

Nov 2, 2023 - 15:40
 0  7
शिमला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-11-2023

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का धरना प्रदर्शन शिमला में नौवे दिन भी जारी है। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ बैकलॉग भर्तियों की त्रुटियों के चलते एकमुश्त भर्ती की मांग कर रहा है। इस मांग को जब तक  नहीं माना जाता है तब तक यह धरना जारी रखा जाएगा।

दृष्टिहीन संघ के सदस्यों का कहना है कि वह पिछले 9 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। पिछली सरकार में भी उन्हें आश्वासन ही मिले अब भी आश्वाशन ही मिल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उनका धरना प्रदर्शन मांगे न पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2008 में भर्ती मेले को लगाया गया था वैसे अब भी मेले का आयोजन किया जाए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow