जनता की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान करने के लिए कारगर साबित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तकलेच में जन समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया। इस दौरान 67 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से अधिकतर का उन्होंने मौके पर निपटारा किया और शेष के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का लक्ष्य वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे
![जनता की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान करने के लिए कारगर साबित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : विक्रमादित्य सिंह](https://youngvarta.com/uploads/images/202401/image_870x_65aa85b927090.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 19-01-2024
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तकलेच में जन समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया। इस दौरान 67 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से अधिकतर का उन्होंने मौके पर निपटारा किया और शेष के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का लक्ष्य वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का लेखा लेकर लोगों के बीच प्रस्तुत करना और लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा करना है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ रुपए के सड़क उन्नयनीकरण के कार्य रामपुर, ननखड़ी और 15/20 में करवाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)