शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चलायेगी बूथ सशक्तिकरण अभियान : इंदर ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की बैठक मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी एवं सिरमौर जिला पूर्णकालिक विस्तारक अशोक ठाकुर और  बूथ सशक्तिकरण अभियान के मंडल संयोजक धीरज गुप्ता उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन को सशक्त करने के बारे में और 2024 के चुनाव के बारे में कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के बारे में बताया

Oct 3, 2023 - 19:18
 0  17
शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चलायेगी बूथ सशक्तिकरण अभियान : इंदर ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  03-10-2023

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की बैठक मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी एवं सिरमौर जिला पूर्णकालिक विस्तारक अशोक ठाकुर और  बूथ सशक्तिकरण अभियान के मंडल संयोजक धीरज गुप्ता उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन को सशक्त करने के बारे में और 2024 के चुनाव के बारे में कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के बारे में बताया। 
नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाया और सदन के दोनों सदनों में बिना किसी रुकावट के पास करवा कर के महामहिम राष्ट्रपति की अंतिम मोहर लगाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कानून बनाया गया जिससे नारी शक्ति मात्र शक्ति का मान सम्मान बढ़ाया। कश्मीर से धारा 370 हटाना , राम मंदिर निर्माण एवं करोना जैसी महामारी में हर व्यक्ति को फ्री में वैक्सीन लगाने में योगदान रहा। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 
बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से सभी बूथों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर - घर पहुंचाने का संकल्प लिया। इस बैठक में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राणा , हरी सिंह ठाकुर , प्रेम तोमर , महामंत्री राकेश ठाकुर , सचिव सुनिल चौहान , राम सिंह राणा , अतर ठाकुर , देवेंद्र सिंह , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजेंद्र तोमर , जिला सचिव तारा नेगी , कोषाध्यक्ष रमेश चौहान , मीडिया प्रभारी सतपाल सत्ती , 
एससी मोर्चा अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा , जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान , कार्यकारिणी सदस्य गुमान पोजटा , हृदय राम पुंडीर , मुंशी राम पुंडीर , किसान मोर्चा जिला सचिव चंद्र मोहन ठाकुर , मंडल कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह सिंगटा , ज्ञान शर्मा , कल्याण सिंह , शूरवीर , आमंत्रित सदस्य बहादुर सिंह , हीरा सिंह नेगी  एवं अन्य कार्यकर्ता में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow