सनसनीखेज : व्यक्ति ने पत्नी, सास-ससुर पर चाकू से किया हमला, दूसरी मंजिल से फेंका अढ़ाई साल का बेटा
व्यक्ति द्वारा पत्नी, बेटे व सास-ससुर पर चाकू से जोरदार हमला करने का मामला सामने आया है। इतना की नहीं बेटे की गर्दन पर चाकू से हमला करने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर
![सनसनीखेज : व्यक्ति ने पत्नी, सास-ससुर पर चाकू से किया हमला, दूसरी मंजिल से फेंका अढ़ाई साल का बेटा](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_66646cee39881.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 15-06-2024
प्रदेश के मंडी जिला के धर्मपुर थाना के तहत एक व्यक्ति द्वारा पत्नी, बेटे व सास-ससुर पर चाकू से जोरदार हमला करने का मामला सामने आया है। इतना की नहीं बेटे की गर्दन पर चाकू से हमला करने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
वहीं, पत्नी व सास-ससुर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। मामला बीते रोज संधोल की भूर पंचायत में सामने आया है। पुलिस ने आरोपी भरत पठानिया को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार आरोपी भरत पठानिया निवासी कोट पंचायत का विवाह 4 साल पहले भूर पंचायत की सुषमा देवी से हुआ था। सुषमा देवी के पिता हेमराज के अनुसार शादी के बाद से दामाद बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। जिसके बाद करीब दो साल से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसियों की गौशाला में छिप गया था, जिसे पुलिस ने बीते रोज ही गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक रिकवर नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि पीजीआई में उपचाराधीन बेटी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल आज आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड हासिल कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)