बेटी की तरह करूंगी क्षेत्र के लोगों की सेवा , कामयाब नहीं होगा कांग्रेस का दुष्प्रचार : कंगना रनौत 

मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों की बेटी की तरह सेवा करेगी। कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का भरपूर प्रेम मिल रहा है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा उनके बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है , लेकिन कांग्रेस का यह दुष्प्रचार कामयाब नहीं होगा

Apr 2, 2024 - 19:52
 0  23
बेटी की तरह करूंगी क्षेत्र के लोगों की सेवा , कामयाब नहीं होगा कांग्रेस का दुष्प्रचार : कंगना रनौत 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  02-04-2024
मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों की बेटी की तरह सेवा करेगी। कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का भरपूर प्रेम मिल रहा है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा उनके बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है , लेकिन कांग्रेस का यह दुष्प्रचार कामयाब नहीं होगा। 
मंगलवार को द्रंग  विधानसभा क्षेत्र में द्रंग भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है , लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही समय पर देश की बागडोर संभाली है जिसके चलते आज भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बन चुका है। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट है , लेकिन कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है जो कामयाब नहीं होगा। 
कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बौखलाहट में उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस अवसर पर द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर , पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय सीट के प्रभारी गोविंद ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और भाजपा नेता ज्योति कपूर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
 
                                                                                                     

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow