सरकारी धन के दुरुपयोग में ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ और कठवाड़ के प्रधान निलंबित 

जिला सिरमौर में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में दो ग्राम पंचायत प्रधानों पर निलंबन की गाज गिरी है। दोनों ही पंचायत के प्रधानों पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप तय होने के बाद पंचायती राज अधिनियम के तहत दोनों को निष्कासित किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत  पंचायत नाया पंजोड़ के प्रधान लायक राम और तिलोद्धार विकासखंड की ग्राम पंचायत कठवाड़  के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सस्पेंड किया गया

Jul 26, 2024 - 19:43
Jul 26, 2024 - 20:07
 0  190
सरकारी धन के दुरुपयोग में ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ और कठवाड़ के प्रधान निलंबित 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-07-2024
जिला सिरमौर में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में दो ग्राम पंचायत प्रधानों पर निलंबन की गाज गिरी है। दोनों ही पंचायत के प्रधानों पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप तय होने के बाद पंचायती राज अधिनियम के तहत दोनों को निष्कासित किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत  पंचायत नाया पंजोड़ के प्रधान लायक राम और तिलोद्धार विकासखंड की ग्राम पंचायत कठवाड़  के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सस्पेंड किया गया है। 
यही नहीं जहां दोनों प्रधानों को निलंबित किया गया है , वहीं दोनों पंचायत प्रधानों पर लाखों रुपए की रिकवरी भी विभाग द्वारा डाली गई है। बताते हैं कि ग्राम पंचायत प्रधानों ने न केवल विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती है , बल्कि शमशान घाट के निर्माण में भी करीब सवा दो लाख रुपए से अधिक की राशि का गबन किया है। यही नहीं पंचायत प्रधानों द्वारा सिंचाई टैंक निर्माण , फुट ब्रिज के अलावा अन्य कई विकास कार्यों के निर्माण कार्यों में भी भारी अनियमिताएं बरती गई है। 
बताते हैं कि दोनों प्रधानों पर करीब 25 रुपए से अधिक के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यदि ग्राम पंचायत  पंचायत नाया पंजोड़ की बात करते हैं तो ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ में कारोब 19 लाख रूपये के सरकारी धन के दुरूपयोग हुआ है , जिसकी रिपोर्ट विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों को सौंप गई है। इसी तरह यदि कठवाड़ पंचायत की बात करते हैं तो कठवाड़ पंचायत में  कारण 6 लाख रुपए के सरकारी धन का दुरूपयोग हुआ है जिसके चलते पंचायत प्रधान को निलंबित किया गया है। 
मामले की पुष्टि करते हुए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ और तिलोद्धार विकासखंड की ग्राम पंचायत कठवाड़ के प्रधानों को वित्तीय नियमितताओं के मामले में पंचायती राज अधिनियम के तहत निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रधानों से लाखों रुपए की रिकवरी भी तय है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow