सिविल अस्पताल में डॉक्टर का आभाव,आधी रात को बिना इलाज करवाए ही लौटे लोग 

सिविल अस्पताल पावंटा साहिब की इतनी कमियां है की लोग अब सरकारी सुविधाओं से परे होकर प्राइवेट अस्पतालों में जाना पसंद कर रहे है। कमियां इतनी लेकिन ये अस्पताल राम भरोसे चल रहा

Oct 12, 2023 - 16:34
 0  11
सिविल अस्पताल में डॉक्टर का आभाव,आधी रात को बिना इलाज करवाए ही लौटे लोग 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     12-10-2023

सिविल अस्पताल पावंटा साहिब की इतनी कमियां है की लोग अब सरकारी सुविधाओं से परे होकर प्राइवेट अस्पतालों में जाना पसंद कर रहे है। कमियां इतनी लेकिन ये अस्पताल राम भरोसे चल रहा है। ऐसा ही एक वाक्य  रात के करीब 11:30 बजे सामने आया।

बता दे कि रवि कुमार अपनी पत्नी को बिना इलाज के ही अस्पताल से लेकर चले गए और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। रवि कुमार ने हाथ जोड़ते हुए वीडियो में बताया कि सिविल अस्पताल में सिर्फ कहने भर के लिए इलाज होता है उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि अगर आपके परिवार में कोई बीमार है तो यहां बिल्कुल ना लाएं बल्कि किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवाएं।

(मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हरकत में नजर आया सिविल अस्पताल)

उधर जब इस बारे में सिविल अस्पताल इंचार्ज डॉक्टर अमिताभ जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उस रात आपातकालीन वार्ड में काफी भीड़ थी। मरीजों को ग्लूकोज और जरूरी दवाई देकर डिस्चार्ज किया जा रहा था. इस दौरान संभव है कि एक बेड पर दो लोगों को भर्ती किया गया हो।A

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow