हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस सरकार , प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : डा. बिंदल

Sep 17, 2023 - 20:12
 0  17
हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस सरकार , प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : डा. बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-09-2023
हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल आज नाहन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सरकार पर जमकर हमलावर  हुए। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार  पूर्ण रूप से फेलियर सरकार साबित हुई है। गारन्टीयों की झूठी घोषणा करके उन्होंने प्रदेश की जनता को बरगलाया और सत्ता में आने के बाद गारंटीया पूरी करने को लेकर सरकार फंसती दिखाई दे रही है। 
उन्होंने कहा कि आपदा के समय में सरकार में कहीं भी सामंजस्य दिखाई नहीं दिया सरकार और अधिकारी, मुख्यमंत्री और मंत्री इन सबके कार्यों के अंदर विरोधवास दिखाई देता है जिससे सीधे तौर पर प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है। बिंदल ने कहा कि राहत राशि में भी भाई भतीजावाद देखने को मिला है जिससे आपदा प्रभावित लोगों को और कष्ट पहुंचा है। बिंदल ने  कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। 
दिनदहाड़े जहां गोलियां चल रही है ,वहीं महिलाओं की अस्मत लूट रही है जो बेहद निंदनीय है और हमीरपुर में सामने आई घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में दिनदहाड़े लोगों पर रिवाल्वर ताना जाना और पुलिसकर्मी पिटाई का मामला सामने आना इसके ताजा  उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति दर्शाती है कि किस तरीके से यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। 
एक सवाल के जवाब में बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने यह तय किया है कि किसी भी आपदा प्रभावित को मदद पहुंचे या ना पहुंचे मगर जनमानस में यह संदेश फैलाना है कि भारतीय जनता पार्टी किसी तरह की कोई मदद नहीं कर रही है। बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में पहली जिम्मेवारी लोगों को राहत देने की सरकार की बनती है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के सिर पर ठीकरा होने की कोशिश मौजूद हिमाचल सरकार कर रही है। बिंदल ने कहा कि आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश में भाजपा अग्रणी भूमिका में है और जहां सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री नहीं गए वहां पर भाजपा के बड़े नेता पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow