नाहन : चौगान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया ध्वजारोहण

सिरमौर जिला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हुआ यहां स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया

Jan 26, 2024 - 12:56
Jan 26, 2024 - 14:22
 0  22
नाहन : चौगान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया ध्वजारोहण

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     26-01-2024

सिरमौर जिला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हुआ यहां स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया और पुलिस,होमगार्ड,NCC, म व NSS टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने देश व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के दिन संविधान लागू हुआ था और विश्व के सबसे मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी गई।

उन्होंने देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों  को याद किया और कहा कि हिमाचल देव भूमि के साथ साथ वीर भूमि भी है और यहां के युवा देश सेवा में जाना और वहाँ कुर्बान होना अपनी शान समझते है। 

हिमाचल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने इसके लिए हिमाचल सरकार लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भीषण प्राकीर्तिक आपदा आई सरकार ने लोगो को हर सम्भव राहत प्रदान की साथ ही प्रदेश में फंसे हजारों पर्यटको को भी निकाला।

कार्यक्रम में हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ,विधायक सुखराम चौधरी, विधायक अजय सोलंकी सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow