हिमालयन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में “वस्तु एवं सेवा” करदाता संवाद अभियान का आयोजन 

हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के परिसर में “वस्तु एवं सेवा” करदाता संवाद अभियान का आयोजन किया गया I जिसमें जिला सिरमौर के उप आयुक्त राज्यकर व आबकारीहिमांशु,सहायक आबकारी व राज्यकर आयुक्त अंकुर ठाकुर एवं गुरबचन ठाकुर, राज्यकर वह आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों के

Aug 24, 2024 - 15:21
 0  8
हिमालयन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में “वस्तु एवं सेवा” करदाता संवाद अभियान का आयोजन 

यंगवार्ता न्यूज़ - कालाअम्ब     24-08-2024

हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के परिसर में “वस्तु एवं सेवा” करदाता संवाद अभियान का आयोजन किया गया I जिसमें जिला सिरमौर के उप आयुक्त राज्यकर व आबकारीहिमांशु,सहायक आबकारी व राज्यकर आयुक्त अंकुर ठाकुर एवं गुरबचन ठाकुर, राज्यकर वह आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा लघु उद्योग भारती, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, हिमाचल दवा निर्माता संघ के पदाधिकारी व सदस्यों सहित अन्य उद्योगों, व्यापारियों के प्रतिनिधियों व कर परामर्शदाताओं ने भाग लियाI 
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप आयुक्त राज्यकर व आबकारी हिमांशु ने की I 

इस दौरान हिमालयन संस्थान के चेयरमैन  रजनीश बंसल,चेयरमैन एवं प्रधान लघु उद्योग भारती विकास बंसल, संजय सिंगला, मनोज गर्ग, प्रदीप बंसल,विजय बंसल, रामजीलाल चौधरी, गौरव गांधी, डॉ दान सिंह, निर्देश राणा ,परविंदर सिंह, मंदिर सैनी, हर्ष कौशल, नीतीश चौधरी, सौरभ कुमार, गोल्डी बक्शी, रामरतन, मनोज कुमार, अनुज अग्रवाल, रमेश गोयल,पुष्कर केशव, सैनी सुशील कुमार, रामबाग, दुर्गेश रावत, अमित गुप्ता, विशाल मित्तल,समीर कोहली, सुनील कुमार, भार्गव, अजय ,कुंदन, गौरव सोंधी, अमन कुमार, राघवेंद्र सिंह, अंशुल सिंघल,प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। 

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों द्वारा जी एस टी कर प्रणाली के प्रावधानों बारे उद्योगपतियों व व्यापारियों को जागरूक किया गया व विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान बारे चर्चा की गई जिसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा कुछ को उच्च अधिकारियों को निराकरण हेतु प्रेषित कर दिया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow