हिमाचल के कई भागों में बारिश से हुई तबाही के बाद तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। प्रदेश के बागी, मलाणा,  थलटूखोड़, समेज में बादल फटने से भारी तबाही

Aug 1, 2024 - 16:24
 0  54
हिमाचल के कई भागों में बारिश से हुई तबाही के बाद तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   01-08-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। प्रदेश के बागी, मलाणा,  थलटूखोड़, समेज में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।  कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

बादल फटने से 50 से अधिक लोग अभी लापता हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं। करीब चार पुल व 15 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।  

वहीं, अगले छह घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बाढ़ का जोखिम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow