हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों के 10,540 मेधावियों को दिसंबर में मिलेंगे टैबलेट

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के 10,540 मेधावियों को दिसंबर में टैबलेट मिलेंगे। राजधानी शिमला से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों योजना का शुभारंभ कर दिया

Nov 26, 2023 - 13:22
 0  18
हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों के 10,540 मेधावियों को दिसंबर में मिलेंगे टैबलेट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-11-2023

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के 10,540 मेधावियों को दिसंबर में टैबलेट मिलेंगे। राजधानी शिमला से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों योजना का शुभारंभ कर दिया है। शिक्षा विभाग ने जिलों को आवंटन के लिए टैबलेट की सप्लाई भेज दी है। जिला उपनिदेशकों को आवंटन का जिम्मा सौंपा गया है।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावियों को टैब देकर सम्मानित किया जाना है। वर्ष 2022-23 के मेधावियों के लिए योजना में सरकार बदलाव करने जा रही है। इन मेधावियों को टैबलेट या लैपटॉप की जगह नकद राशि देने की योजना है।

वर्ष 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। टैबलेट प्राप्त करने वाले प्रदेश के कुल 10,540 विद्यार्थियों में से 7,520 छात्राएं हैं। कांग्रेस सरकार ने मेधावियों को लैपटॉप की जगह टैबलेट देने का फैसला लिया है।

पूर्व सरकार के समय खरीद में देरी के चलते सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों को अभी तक टैबलेट नहीं मिले हैं। विगत अगस्त में उच्च शिक्षा निदेशालय ने टैबलेट की खरीद प्रक्रिया के लिए टेंडर किए थे। 

सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं और कॉलेजों में पढ़ने वाले 10,540 मेधावियों को टैबलेट देने की मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी। शिमला के पोर्टमोर स्कूल में 16 मेधावियों को टैबलेट देकर योजना का शुभारंभ किया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow