हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कई में क्षेत्रों प्रचंड गर्मी जारी

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों कई में प्रचंड गर्मी जारी है। माैसम विज्ञान केंद शिमला की ओर से 23 से 28 मई तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान जताया

May 22, 2024 - 13:35
 0  13
हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कई में क्षेत्रों प्रचंड गर्मी जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-05-2024

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों कई में प्रचंड गर्मी जारी है। माैसम विज्ञान केंद शिमला की ओर से 23 से 28 मई तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। आज मध्य व उच्च पर्यतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

शिमला में भी धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। आने वाले दिनोंं में चटक धूप खिलने से पारा और चढ़ने की संभावना है। राज्य के 10 जिलों के कई भागों में पांच दिनों पर हीटवेव जारी रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।  

मंगलवार को नेरी में अधिकतम तापमान 42.2, ऊना 42.4, बिलासपुर 40.8 व हमीरपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। माैसम विभाग ने 22 से 26 मई तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमाैर जिले के कई भागों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने के लिए हल्के, हल्के रंग वाले, ढीले, सूती कपड़े पहनने सहित अपने सिर को ढकने, कपड़ा, टोपी या छाते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow