हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शमशेर सिंह को शिमला से एसपी पीटीसी डरोह कांगड़ा ट्रांसफर किया गया

Oct 18, 2023 - 13:05
 0  66
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  ,    18-10-2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शमशेर सिंह को शिमला से एसपी पीटीसी डरोह कांगड़ा ट्रांसफर किया गया है।

एसपी लोकायुक्त शिमला वीरेंद्र कालिया को पुलिस मुख्यालय शिमला, बविता राणा को एडिशनल एसपी छठी आईआरबीएन धौलाकुंआ सिरमौर और योगेश दत्त को डीएसपी पांचवीं आईआरबीएन बस्सी बिलासपुर ट्रांसफर किया गया है। 

एडिशनल एसपी लोकायुक्त ब्रजेश सूद को 30 सितंबर को एडिशनल एसपी छठी आईआरबीएन धौलाकुंआ सिरमौर ट्रांसफर किया गया था। यह ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए गए हैं। ट्रांसफर किए गए सभी पुलिस अफसरों को तुरंत नए स्थान पर जॉइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow