हिमाचल में 62 रुपए महंगी हुई खाद, सिंगल सुपर फास्फेट के दाम बढ़ने से किसानों-बागबानों को झटका

केंद्र सरकार ने  किसानों और बागबानों को खाद के दामों में वृद्धि करके झटका दे दिया है। नकदी फसलों व फलों की पैदावार बढ़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली  सिंगल सुपर फास्फेट के दाम सरकार ने 62 रुपए प्रति बैग बढ़ा

Dec 19, 2023 - 20:00
 0  56
हिमाचल में 62 रुपए महंगी हुई खाद, सिंगल सुपर फास्फेट के दाम बढ़ने से किसानों-बागबानों को झटका

किसान कांग्रेस ने जताया विरोध, बढ़ी कीमत को कम करने की केंद्र से मांग

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-12-2023

केंद्र सरकार ने  किसानों और बागबानों को खाद के दामों में वृद्धि करके झटका दे दिया है। नकदी फसलों व फलों की पैदावार बढ़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली  सिंगल सुपर फास्फेट के दाम सरकार ने 62 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। पहले यह इस खाद का 50 किलो का बैग 750 रुपए में आता था। 

वहीं अब इसकी कीमत 812 रुपए प्रति बैग हो गई है। कीमतों का हिमाचल किसान कांग्रेस ने विरोध किया है और चंद्र सरकार से इसके दाम कम करने की मांग की है। हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार ने खाद के दाम में वृद्धि कर किसानों बागवानों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। 

बागवानो की आय पर इससे असर पड़ेगा। किसान कांग्रेस इसका विरोध करती हैं और इसके बढ़े हुए मूल्यों को कम करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वॉशिंगटन एपल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर देश में सेब का इंपोर्ट बढ़ा है। यह हिमाचल के किसानों के लिए नुकसान दायक है। सरकार को बागवानों को  संरक्षित करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow