अंबुजा दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत विश्व केंसर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

अंबुजा दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत विश्व केंसर दिवस पर स्वास्थ्य सखियों द्वारा परियोजना क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित

Feb 5, 2025 - 20:27
 0  34
अंबुजा दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत विश्व केंसर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - दाड़लाघाट    05-02-2025

अंबुजा दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत विश्व केंसर दिवस पर स्वास्थ्य सखियों द्वारा परियोजना क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रमुख घटकों,जैसे कि फेफड़े,प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल,पेट और यकृत के कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कैंसर के कारण होने वाली मौतों को रोका जा सकता है और इसके लिए प्रमुख जोखिम वाले कारकों को नियंत्रित करना आवश्यक है। 

जिनमें तंबाकू का उपयोग, शराब का उपयोग,असंतुलित आहार,पराबैंगनी विकिरण का संपर्क,प्रदूषण,मोटापा और असक्रिय जीवन शैली शामिल हैं। इस कार्यक्रम में 35 से अधिक गांवों के करीब 350 महिलाओं और 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों ने भाग लिया और उन्हें कैंसर के बारे में जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow