अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी,हादसे में एक महिला की मौत,चार लोग गंभीर रूप से घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में शनिवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे एक दर्दनाक हादसा हो गया

Jun 14, 2025 - 15:50
 0  36
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी,हादसे में एक महिला की मौत,चार लोग गंभीर रूप से घायल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - मंडी     14-06-2025

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में शनिवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी चला रही महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को खुड्डी पंचायत के करलोन गांव में तनु (28) पत्नी विवेक, गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी चला रही थीं। गाड़ी में उनके साथ मुस्कान (18) पुत्री सरवन, काजल (19) पुत्री जोगिन्दर निवासी कोलंग, और मीना देवी (36) पत्नी सरवन सवार थीं। जैसे ही तनु गाड़ी को एक मोड़ पर मोड़ने लगीं। 

उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. निखिल शर्मा ने सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। 

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए, तनु, मीना देवी और मुस्कान को बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, बैजनाथ अस्पताल में इलाज के दौरान मीना देवी (36) ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचे। 

उन्होंने वहां उपचाराधीन घायल काजल के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें महिला की मौत की सूचना मिल चुकी है और इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow