आयुष विभाग पनोग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक  

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष विभाग पनोग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया। आयुष स्वास्थ्य केंद्र पनाेग के प्रभारी आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आयुष विभाग ने पर्यावरण दिवस पर शिक्षा विभाग के एनएसएस के बच्चों के साथ स्वास्थ्य केंद्र तथा स्कूल के कैंपस की साफ सफाई की

Jun 5, 2025 - 14:05
 0  60
आयुष विभाग पनोग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पनोग     05-06-2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष विभाग पनोग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया। आयुष स्वास्थ्य केंद्र पनाेग के प्रभारी आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आयुष विभाग ने पर्यावरण दिवस पर शिक्षा विभाग के एनएसएस के बच्चों के साथ स्वास्थ्य केंद्र तथा स्कूल के कैंपस की साफ सफाई की। 

जिसमें इस बार पर्यावरण दिवस के थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें" के उपलक्ष पर वातावरण में फैले हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करके इसका  पूर्ण निष्पादन किया तथा जल स्रोतों की साफ सफाई के साथ साथ कैंपस के चारों ओर फैली हुई घास एवं झाड़ियां को काटकर विश्व पर्यावरण दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा तत्पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग के स्थानीय बच्चों  एवम स्टाफ के सहयोग से रैली निकाल कर लोगों को प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग के प्रधानाचार्य सुरेश सिंगटा ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा हमें अपने वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए तथा अपने चारों ओर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि प्रदूषण को काम किया जा सके।

आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर हम जल और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखते हैं तो बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जिसमे विशेषत: जल प्रदूषण जिससे बहुत सारे संक्रामक रोग जैसे उल्टी, दस्त ,टाइफाइड आदि रोग हमें हो जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि  वायु प्रदूषण से भी हमें अस्थमा तथा अन्य श्वास रोग हो जाते हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग डीपी इंदर पोजटा, निर्मला पोजटा, रीना शर्मा, आयुष विभाग के कर्मचारी धर्म सिंह के स्थानीय स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow