एचपीयू शिमला ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम किया घोषित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल में करवाई बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बिलासपुर डिग्री कॉलेज की छात्रा मानसी शर्मा ने 9.65 सीजीपीए के साथ टॉप किया

Jun 13, 2025 - 16:36
 0  33
एचपीयू शिमला ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम किया घोषित
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-06-2025

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल में करवाई बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बिलासपुर डिग्री कॉलेज की छात्रा मानसी शर्मा ने 9.65 सीजीपीए के साथ टॉप किया है। 

इसी कॉलेज की हरप्रीत कौर ने 9.37 सीजीपीए के साथ मेरिट में दूसरा और बिलासपुर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं के सौरव शर्मा ने 9.27 सीजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा में अपीयर हुए कुल 2,890 विद्यार्थियों में से 2,143 ने परीक्षा पास की है। 

परिणाम 86.99 फीसदी रहा है। बीएससी अंतिम वर्ष की विवि की ओर से जारी की गई मेरिट में शिमला के अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज सुन्नी की छात्रा मुस्कान और डिग्री कॉलेज ऊना की खुशवीर कौर ने  9.25 सीजीपीए के साथ चौथा स्थान पाया है।

महाराणा प्रताप कॉलेज अंब ऊना की संजना देवी ने 9.18 सीजीपीए के साथ पांचवां, सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन, हमीरपुर के प्रांशुल ने 917 सीजीपीए के साथ छठा, इसी कॉलेज की छात्रा मोनिका 9.16 सीजीपीए के साथ सातवें स्थान पर रहीं। 

एनएससीबीएम डिग्री कॉलेज हमीरपुर के साहिल ठाकुर ने 9.11 सीजीपीए के साथ मेरिट में आठवां, गौतम डिग्री कॉलेज हमीरपुर के सौरव धीमान 9.08 सीजीपीए के साथ 9वें, डिग्री कॉलेज नालागढ़, सोलन की कविता ने 9.05 सीजीपीए प्राप्त कर मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow