ऐतिहासिक भवनों, स्थलों पर पहुंच कर खुश हो रहे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से 22  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट भ्रमण के साथ साथ ज्ञान भी अर्जित कर रहे है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट राज्य से बाहर ऐतिहासिक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे

Jan 11, 2025 - 18:44
 0  26
ऐतिहासिक भवनों, स्थलों पर पहुंच कर खुश हो रहे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पिंजौर, चंडीगढ़ दिल्ली और आगरा को निहार चुके है चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-01-2025

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से 22  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट भ्रमण के साथ साथ ज्ञान भी अर्जित कर रहे है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट राज्य से बाहर ऐतिहासिक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने 2 जनवरी को सचिवालय से 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के दल हरी झंडी देकर रवाना किया था।

2 जनवरी को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट वाॅल्वो बस में शिमला से चंडीगढ़ तक सफर किया। इस दौरान पिंजौर में 17 वीं शताब्दी में बने यादवेंद्र गार्डन में घूमें। यहां की सुदंरता की देख कर बच्चे काफी खुश हुए ।चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को गार्डन के इतिहास के बारे में  जानकारी दी गई। 2 से लेकर 4 जनवरी तक बच्चें हिमाचल भवन चंडीगढ़ में ही ठहरें।

तीन जनवरी को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को हाॅप ऑन हाॅप ऑफ बस  के माध्यम से सुखना लेक, राॅक गार्डन, केपिटल काॅम्पलेक्स, रोज गार्डन और पंजाब विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। 4 जनवरी को चिल्ड्रन आफ द स्टेट एलांटे माॅल, चंडीगढ़ म्यूजिम एंड  आर्ट गैलरी , और सेक्टर 17 चंडीगढ़ के बाजार में भ्रमण किया।

5 जनवरी को शताब्दी ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ से से न्यू दिल्ली चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट  पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेल यात्रा के महत्व को समझा एंव शताब्दी ट्रेन में उपल्ब्ध करवाए जाने वाले पोष्टिक भोजन का भी आंनद लिया। दिल्ली में प्रस्तावित सभी पर्यटन स्थलों पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की वाॅल्वो बस के माध्यम से चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भ्रमण किया।

6 जनवरी को राजघाट,   लाल किला, कुतुब मीनार और इंडिया गेट चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने देखा। इनकी ऐतिहासिक महत्वता के बारे में  सभी ने जानकारी हासिल की। सात जनवरी को आगरा स्थित ताजमहल भी निहारा । इस दौरान बच्चे ताजमहल की खूबसूरती को देखकर स्तब्ध रह गए । ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है।

8 जनवरी को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिढ़िया घर), राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय, नार्थ और साउथ ब्लाॅक और अन्य ऐतिहासिक स्थलों में भ्रमण किया। चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट भ्रमण के दौरान काफी आंनद महसूस कर रहे है। घूमने के साथ साथ उन्हें काफी ज्ञान वर्धक चीजों के बारे में पता भी चल रहा है, जो ऐतिहासिक भवन और स्थलों के बारे में  किताबों में पढ़ते है। 

उन्हें प्रत्यक्ष देखने का मौका भी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को मिला है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु स्वयं भ्रमण दल के बारे में पल पल फीडवैक ले रहें । ताकि बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow