छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज 

सिरमौर जिला के हरिपुरधार में मां भंगायनी मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 से 5 मई तक मनाया जाएगा। उपमंडल में छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार का मां भंगायणी मेला शुक्रवार से शुरू

May 3, 2024 - 19:03
 0  29
छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार    03-05-2024

सिरमौर जिला के हरिपुरधार में मां भंगायनी मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 से 5 मई तक मनाया जाएगा। उपमंडल में छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार का मां भंगायणी मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। नायब तहसीलदार संतोष नेगी व पूर्व चेयरमैन सही राम चौहान ने माता की छड़ी को कंधे पर उठाकर मेले का शुभारंभ किया। 

मेला कमेटी के पदाधिकारी समेत क्षेत्र के लोग करीब नौ बजे माता के मंदिर पहुंच गए थे। छड़ी यात्रा के साथ ही मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा जब हरिपुरधार बाजार में पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ताल पर लोगों ने माता के जयकारे लगाए। माता के जयकारों से हरिपुरधार की वादियां गूंज उठी। 

बता दें कि मेले में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पड़ोसी राज्यों के खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। मेले के समापन समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निमंत्रण भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow