डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हिमाचल निर्माता को किया याद
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आज हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य आदरणीय डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने परमार जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत अपने उद्बोधन में डॉ. यशवंत सिंह परमार के हिमाचल प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 04-08-2024
What's Your Reaction?