दाड़लाघाट-कंसवाला लिंक रोड पर शिव मंदिर के पास सड़क में पानी का रिसाव होने से ग्रामीण परेशान 

दाड़लाघाट-कंसवाला लिंक रोड पर शिव मंदिर दाड़लाघाट के पास सड़क में पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को बहुत परेशानी

Feb 5, 2025 - 20:29
 0  24
दाड़लाघाट-कंसवाला लिंक रोड पर शिव मंदिर के पास सड़क में पानी का रिसाव होने से ग्रामीण परेशान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - दाड़लाघाट    05-02-2025

दाड़लाघाट-कंसवाला लिंक रोड पर शिव मंदिर दाड़लाघाट के पास सड़क में पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। लगभग चार से पांच महीने से यह समस्या बनी हुई है। स्था

नीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस समस्या के कारण  स्कूली बच्चों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

श्याम सिंह चौधरी,दिनेश,विनोद,हेतराम,कमल ठाकुर,लाल चंद का कहना है कि यह पानी का रिसाव पानी की पाइप फ़टी होने के कारण हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पानी की पाइप फ़टी हुई है,तो उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वे इस समस्या का जल्द समाधान करें और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow