देश भर में मनाया जा रहा गुरु तेग बहादुर का 350 वाँ शहीदी दिवस

देश भर  में सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर जी का 350 वाँ शहीदी दिवस मनाया जा रहा है जिसके मद्देनजर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 23 नवंबर को विशाल गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया

Nov 22, 2025 - 18:17
 0  23
देश भर में मनाया जा रहा गुरु तेग बहादुर का 350 वाँ शहीदी दिवस
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाहन चौगान मैदान में कल गुरमत समागम का होगा आयोज

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    22-11-2025

देश भर  में सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर जी का 350 वाँ शहीदी दिवस मनाया जा रहा है जिसके मद्देनजर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 23 नवंबर को विशाल गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया।

गुरुद्वारा साहिब नाहन के मुख्य ग्रंथी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि  गुरु तेग बहादुर जी महाराज दिल्ली के चांदनी चौक में शहादत को प्राप्त हुए थे और देश भर ने उनके शहीदी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि नाहन गुरुद्वारा में अखंड पाठ का भी विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है वहीं 23 नवंबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान में गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह 10:00 से लेकर रात 10:00 बजे तक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 

जिसमें बाहरी राज्यों से भी कई बड़े रागी जत्थे हिस्सा लेंगे उन्होंने संगतो से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। गौर हो हिंद की चादर कहलाने वाले गुरु तेग बहादुर जी का संदेश आज भी यही याद दिलाता है कि सत्य और धर्म की रक्षा से बड़ा कोई पराक्रम नहीं होता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow