देश राजधानी में पहुंचा सिरमौर का स्टार्टअप , द प्लेनेट मिशन को स्टार्टअप ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार (Innovation) और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए द प्लेनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन (TPSDM) को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘एजुकेशन / एडटेक स्टार्टअप ऑफ द ईयर एंटरप्रेन्योर स्टार्टअप अवॉर्ड 2026’ से नवाजा गया है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता MeitY स्टार्टअप हब (MSH) के सीईओ डॉ. पन्नीरसेल्वम (पीएस) मदनगोपल ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन एंटरप्रेन्योर मीडिया इंडिया एवं एपीएसी के एडिटोरियल डायरेक्टर सचिन मार्या द्वारा किया गया
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 06-02-2026
शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार (Innovation) और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए द प्लेनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन (TPSDM) को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘एजुकेशन / एडटेक स्टार्टअप ऑफ द ईयर एंटरप्रेन्योर स्टार्टअप अवॉर्ड 2026’ से नवाजा गया है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता MeitY स्टार्टअप हब (MSH) के सीईओ डॉ. पन्नीरसेल्वम (पीएस) मदनगोपल ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन एंटरप्रेन्योर मीडिया इंडिया एवं एपीएसी के एडिटोरियल डायरेक्टर सचिन मार्या द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?

