देहरा से विधानसभा उपचुनाव के लिए सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भरा नामांकन  

Jun 21, 2024 - 15:48
 0  100
देहरा से विधानसभा उपचुनाव के लिए सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भरा नामांकन  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-06-2024

देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने नामांकन भरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। 

निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजेश शर्मा भी नामांकन के दौरान उपस्थित रहे। वहीं, देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने भी नामांकन भर दिया है।

हमीरपुर विधानसभा सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी आज नामांकन भरा है। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में हो रहे उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने शुक्रवार को एसडीएम व हमीरपुर विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इस मौके पर डा. पुष्पेंद्र के साथ, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा, डॉ. वर्मा की धर्मपत्नी व उनके पिता व पूर्व मंत्री रणजीत वर्मा मौजूद रहे। इससे पूर्व गांधी चौक में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व कांदेहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने नामांकन भरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहींग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow