नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित :  प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का दौरा किया

Dec 6, 2023 - 19:13
 0  9
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित :  प्रतिभा सिंह

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      06-12-2023

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने लोगों  से वायदा किया था की सत्ता में आने पर 15 लाख रुपए देंगे, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, महंगाई कम करेंगे, परन्तु सत्ता में रहते हुए कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। आज उनकी नीतियों से समाज का हर वर्ग तंग है। 

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने केवल चुनिंदा  उद्योगपतियों का ऋण माफ किया जबकि किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया। केंद्र सरकार काम करने के बजाय ढिंढोरा ज्यादा पीटती  है। देश का विकास कांग्रेस पार्टी ने किया है। हिमाचल प्रदेश में आई भीषण त्रासदी में केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। 

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ही विकास का दूसरा नाम है। आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है वो सब कांग्रेस पार्टी की देन रही है। आई आई टी मंडी इसका उदाहरण रहा है। इसके खुलने से हजारों लोगों को रोजगार मिला है। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वायदों को पूरा करेगी। यहां से पार्टी का विधायक न होने पर भी विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। सांसद प्रतिभा सिंह के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वामन देव ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत और अन्य विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow